रणबीर कपूर और रश्मिका स्टारर  'एनिमल' का जादू बॉक्स ऑफिस में जारी है।

फिल्म ने 17 वें दिन भारत में ₹15.00 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है।

फिल्म ने भारत में ₹500 करोड़ के आँकणे को पार कर लिया है और कुल मिलाकर ₹512.94 करोड़ का कलेक्शन किया है।

एनिमल का वैश्विक कलेक्शन ₹817.36 करोड़ तक पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार यह कैनेडा और ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

दूसरे सप्ताह के अंत तक, एनिमल ने भारत में ₹139.26 करोड़ जमा किए, जो पहले सप्ताह के कमाई के 58.75% कम थे।

रणबीर कपूर की फिल्म ने 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के लिस्ट मे आ गयी, जिसमें "द केरला स्टोरी," "ग़दर 2," "पठान," और "जवान" शामिल हैं।